इस्लामाबाद. पाकिस्तान ने देश के तालिबान प्रमुख बैतुल्ला मेहसूद के सिर पर पांच करोड़ रुपए का इनाम घोषित किया है। अखबारों में छपे विज्ञापन के मुताबिक, मेहसूद के अलावा देश के 11 अन्य मोस्टवांटेड आतंकियों पर भी इनाम की घोषणा की गई है।
एक टीवी चैनल के मुताबिक, सरकार ने इन लोगों के बारे में सूचना देने के लिए विशेष टेलीफोन नंबर भी जारी किए हैं। अमेरिका ने मेहसूद पर पहले से ही 50 लाख रुपए का इनाम घोषित किया हुआ है।