लंदन. कुछ होते हैं, जिन्हें पहली बार में ही सच्च प्यार मिल जाता है और कुछ ऐसे भी होते हैं, जिन्हें सच्चा प्यार पाने के लिए काफी इंतजार करना परता है। कुछ इसी तरह के मामले में प्रसिद्ध पॉप गायिका ब्रिटनी स्पीयर्स ने पुन: सगाई कर ली है।
दो बार तलाक की त्रासदी से गुजरने वाली ब्रिटनी ने अबकी बार जैसन ट्रैविक को अपना हमसफर बनाने का फैसला किया है। ब्रिटनी अपने इस नई शुरुआत से काफी खुश दिख रही हैं, उनकी सगाई का पता तब चला जब वे शॉपिंग के समय अपने अंगुली में हीरे की अंगूठी पहनी हुई थीं। इस बारे में ब्रिटनी ने कहा कि वह इस समय डेटिंग कर रही हैं। वह अपने पुराने कड़वे अनुभवों को को भुला कर फिर से जीना चाहती हैं।
ब्रिटनी को इससे पहले अपने शादीशुदा जीवन के टूटने से काफी धक्का लगा था। वह गहरी अवसाद में चली गई थीं और इससे उबरने के लिए उन्हें डॉक्टर की मदद लेनी पड़ी थी। ब्रिटनी को पूर्व पति से दो बच्चे हैं। इनकी पहली शादी 2004 में जासन एलेक्जेन्डर से और दूसरी शादी केविन फेडरलिन से हुई थी।