मुंबई. शाइनी पर रेप का आरोप लगने के बाद उनके समर्थन में भले ही बॉलीवुड में एका नहीं रही हो। लेकिन शाइनी के साथ काम कर चुके सह कलाकार और फिल्मी दुनिया से जुड़ी शख्सियतों ने उनका भरपूर साथ दिया है। लेकिन यहां बात करने जा रहे हैं उनके सह कलाकारों की जो एकाएक ही शाइनी के साथ चर्चा में आ गए हैं।
शाइनी के साथ काम कर चुके कलाकारों को लोग नेट पर सर्च करने में सबसे आगे रहे। यह एक आश्चर्यजनक तथ्य है कि फिल्म सिन्स में शाइनी के साथ अंतरंग दृश्य करने वाली अदाकारा उस एक फिल्म के बाद खो सी गई थीं। लेकिन रेप का मामला सामने आने के बाद उनकी खोज सबसे ज्यादा की गई।
फिल्म में अंतरंग दृश्य करने वाली अदाकारा का नाम है सीमा रहमानी। सीमा जल्द ही एक आने वाली फिल्म में इरफान की बीवी की भूमिका में दिखेंगी। सीमा के अनुसार शाइनी रेप जैसा घिनौना काम नहीं कर सकते और उन्हें किसी साजिश के तहत फंसाया गया है।