युवराज सिंह अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों में सात हजार या इससे अधिक रन बनाने वाले भारत के पांचवें और दुनिया के 28वें बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में अपनी 35 रन की पारी के दौरान हासिल की। 27 वर्षीय युवराज ने अब तक 234 मैचों में 37.92 की औसत और 89.35 की स्ट्राइक रेट से 7016 रन बनाए हैं। इनमें 12 शतक और 40 अर्धशतक शामिल हैं।