Health
यौन शोषण के शिकार हो सकते हैं कैंसर पीड़ित
एजेंसी Monday, June 29, 2009 01:50 [IST]  

टोरंटो. बचपन में यौन शोषण के शिकार हो चुके लोगों के यौवनावस्था में कैंसर से पीड़ित होने की संभावना अन्य लोगों की तुलना में बढ़ जाती है। टोरंटो यूनिवर्सिटी की एस्मी फुलर थॉमसन ने बताया कि यौवनावस्था में कैंसर के 49 फीसदी मामलों का संबंध बचपन में यौन शोषण के शिकार होने से है। उन्होंने बताया स्वास्थ्य के लिहाज से यह बेहद जरूरी है कि चिकित्सक कैंसर के कारणों को लेकर जागरूक रहें। इस रिसर्च से हमें यौन शोषण और कैंसर के संबंध की नई जानकारी मिली है।

रिसर्च के मुताबिक भले ही यौन शोषण के पीड़ित बच्चों के बड़े होने पर धूम्रपान, शराब के सेवन और सामाजिक-आर्थिक रुतबे का उनके जीवन पर असर पड़ता है इसके बावजूद इसके और कैंसर के संबंध को नकारा नहीं जा सकता।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: