मेलबोर्न.
ऑस्ट्रेलिया के विवादास्पद आलराउंडर एंड्र्यू साइमंड्स ने कहा कि वह शराब के आदी नहीं हैं, लेकिन उन्होंने स्वीकार किया कि वह संयम के साथ नहीं पीते और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट होने के नाते चौकन्ने नहीं रहते हैं।
साइमंड्स ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि मैं शराब का आदी नहीं हूं। मुझे मद्यपान करते समय संयम नहीं बरत पाने की बीमारी है। मैं जाता हूं और बहुत कम समय में काफी शराब गटक लेता हूं।
उन्होंने कहा मुझे अपनी इस करनी पर गर्व नहीं है कि मैं बहुत अधिक शराब पी लेता हूं और किसी के साथ गलत व्यवहार करता हूं या टीम के नियम तोड़ता हूं।
साइमंड्स को शराब संबंधी अनुशासनहीता के कारण इंग्लैंड में खेले गए ट्वेंटी-20 विश्वकप से पहले स्वदेश भेज दिया गया था। इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनका केंद्रीय अनुबंध भी समाप्त कर दिया था।