दोहरी भूमिका में चंकी
एजेंसी. Monday, June 29, 2009 14:27 [IST]  

chunkey अपने दो दशक पुराने फिल्मी कॅरियर में चंकी पांडे पहली बार दोहरी भूमिका निभाते दिखाई पड़ेंगे। यही वजह है कि फिल्म ‘संकट सिटी’ को लेकर वह बेहद रोमांचित हैं। इस फिल्म को ब्लैक कॉमेडी करार दिया जा रहा है, जिसमें मुंबई महानगर के अनछुए पहलुओं को सामने लाया जाएगा। फिल्म में केंद्रीय भूमिका केके मेनन और रिमी सेन की है।

अपनी भूमिका के बारे में वह बताते हैं, ‘इस फिल्म में अपने लुक्स को लेकर मुझे खासी मशक्कत करनी पड़ी। यह अलग बात है कि बाद में मैं स्वयं को देखकर चौंक गया। अभी तक तमाम फिल्मों में मुंबई को पृष्ठभूमि के तौर पर दिखाया गया है, लेकिन ‘संकट सिटी’ की मुंबई थोड़ी अलग सी होगी।

पहली बार निर्देशन का जिम्मा संभाल रहे पंकज आडवाणी ने कमाल का काम किया है।’ गौरतलब है कि फिल्मों के लिहाज से चंकी के लिए यह वर्ष काफी गहमा-गहमी भरा साबित होने वाला है।

उनकी ‘पेइंग गेस्ट’ फिल्म प्रदर्शित हो चुकी है, जबकि ‘शॉर्टकट - द कॉन इज ऑन’ समेत ‘दे दनादन,’ ‘डैडी कूल,’ ‘क्लिक मोनोपली,’ ‘हैलो डार्लिग’ और ‘खलबली - द फन अनलिमिटेड’ प्रदर्शन की कतार में हैं। इस क्रम में अब ‘संकट सिटी’ तो प्रदर्शित होने ही वाली है।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: