किंगस्टन.
सिक्सर किंग युवराज सिंह ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों में छक्के उड़ाने के मामले में वेस्टइंडीज के विवियन रिचडर्स और दक्षिण अफ्रीका के हर्शल गिब्स को पीछे छोड़ते हुए इस सूची में 11वां स्थान हासिल कर लिया है। युवराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में अपनी 131 रन की पारी में दस चौके और सात छक्के लगाए।
इन सात छक्कों के साथ उन्होंने अपने छक्कों की संख्या 233 मैचों में 128 पहुंचा दी और रिचडर्स तथा गिब्स को पीछे छोड़ दिया जिनके नाम एक बराबर 126 छक्के हैं। ट्वेंटी-20 में एक ओवर में छह छक्के मारने का विश्वरिकार्ड अपने नाम रखने वाले युवराज से वनडे में छक्के उड़ाने के मामले में आगे अब दस खिलाडी हैं जिनमें वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा (133) आस्ट्रेलिया के, रिकी पों¨टग (138), पाकिस्तान के इंजमाम उल हक (144),आस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट (149) , वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (149), न्यूजीलैंड के क्रिस केन्यर्स (153), भारत के सचिन तेंदुलकर (176), भारत के ही सौरभ गांगुली (190), पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी (249) और श्रीलंका के सनत जयसूर्या (270) शामिल हैं।
युवी ने अपनी इस शतकीय पारी के साथ ही वर्ष 2009 में अपने 500 रन भी पूरे कर लिए । उनके अब इस वर्ष 11 मैचों से 515 रन हो गए हैं जिनमें दो शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। इस वर्ष सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में वह आस्ट्रेलियाई तिकडी ब्रैड हैडिन बीस मैच 716 रन, माइकल क्लार्क 16 मैच 599 रन, और माइक हसी 15 मैच 541 रन , के बाद चौथे स्थान पर है।
युवराज ने इस शतक के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ 600 रन भी पूरे कर लिए। उनके अब वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 मैचों से 672 रन हो गए हैं और उन्होंने रवि शास्त्री 589, वीरेन्द्र सहवाग 571 और नवजोत ¨सह सिद्धू 565 रन को पीछे छोड़ दिया है । युवराज इसके साथ ही सबीना पार्क में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय भी बन गए हैं। उनके अब इस मैदान पर तीन मैचों से 236 रन हो गए हैं और उन्होंने पूर्व कप्तान राहुल द्रविड 116 रन को पीछे छोड़ दिया है ।