प्रसन्ना का पहले टेस्ट में खेलना तय नहीं
एजेंसी Monday, June 29, 2009 15:24 [IST]  

कोलंबो. पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार से गाले में शुरू हो रहे पहले टेस्ट में श्रीलंकाई विकेटकीपर प्रसन्ना जयवर्धने का खेलना तय नहीं है। प्रसन्ना को एक अभ्यास मैच के दौरान अंगुली में चोट आई है। श्रीलंकाई टीम के फीजियो रंजीथ एन. ने कहा प्रसन्ना की चोट ठीक होने में कम से कम दो सप्ताह का समय लगेगा।

फीजियो ने कहा हम सोमवार को एक बार फिर उनकी स्थिति की समीक्षा करेंगे और फिर अंतिम निर्णय लेंगे कि वे खेल सकते हैं या नहीं। उन्होंने कहा कुछ खिलाड़ियों में चोट से तेजी से उबरने की क्षमता होती है। इसी के मद्देनजर प्रसन्ना की स्थिति देखी जाएगी।

प्रसन्ना नहीं खेल पाते हैं तो ऐसी स्थिति में कुशाल सिल्वा या चमारा कपूगेदरा में से किसी एक को विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। यदि संगकारा सहमत होते हैं तो कपूगेदरा को अतिरिक्त बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल किया जा सकता है अन्यथा सिल्वा का विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में अपना पहला टेस्ट खेलना तय है।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: