धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, ऐसा कहा जाता है। पर इस बच्चे को देखकर क्या सचमुच यह कहा जा सकता है कि धूम्रपान स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है?
चीन के टांगलिया गलियांग नाम का यह बच्च शायद दुनिया का सबसे छोटा स्मोकर होगा। इसकी उम्र मात्र दो वर्ष है, किंतु इसे रोज एक पैकेट सिगरेट चाहिए। जिस दिन इसे सिगरेट नहीं मिलती, उस दिन उसके सामने जो भी होता है, उसकी शामत आ जाती है। इस बच्चे को सिगरेट की लत किसी और ने नहीं, बल्कि उसके बाप ने लगाई है।
टांग को जन्म हार्निया की बीमारी है। उसके बाप ने सोचा कि सिगरेट पीने से इसकी बीमारी ठीक हो जाएगी। उसे इसका अंदेशा बिलकुल भी नहीं था कि बच्चे को सिगरेट से नुकसान भी हो सकता है।
टांग जब 18 महीने का था, तब उसने सिगरेट का पहली बार स्वाद चखा था। स्थानीय मीडिया ने उसके पिता के हवाले से बताया कि उसकी उम्र इतनी कम थी कि डॉक्टरों ने हार्निया के आपरेशन करने के लिए मना कर दिया। बच्चे की पीड़ा उससे देखी नहीं गई, इसलिए उसने यह मूर्खतापूर्ण कदम उठाया।