Health
टेनिस खेलो फिट रहो
एजेंसी. Monday, June 29, 2009 18:23 [IST]  

लंदन. एक नए अध्ययन में पता चला है कि शारीरिक फिटनैस बरकरार रखने में टेनिस अहम भूमिका निभाता है। ईस्ट मिडलैंड्स स्थित डर्बी यूनिवर्सिटी के डॉ. माइकल डंकन ने बताया कि बच्चों को कम उम्र से ही खेलों के प्रति उत्साहित करना चाहिए ताकि जैसे-जैसे वे बड़े हों, उनकी फिटनैस बनी रहे।

उन्होंने बताया कि पैदल स्कूल जाने के अलावा हर रोज 30 से 40 मिनट तक टेनिस खेलने का लंबे समय तक स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। उन्होंने कहा, ‘यह शरीर की ऐसी एक्सरसाइज है जो कार्डियोवस्कुलर सिस्टम का पूरा वर्कआउट करती है और दिल की बीमारी से दूर रखती है। इसके अलावा यह बाजू और टांगों के मसल्स भी मजबूत करती है।’

ब्रिजटन यूनिवर्सिटी के चेल्सिया स्कूल ऑफ स्पोर्ट की साइकलॉजिस्ट जोनाथन डॉस्ट के मुताबिक वजन कम करने के लिए टेनिस अच्छा व्यायाम है। यह आप पर निर्भर है कि आप कैसे खेलते हैं। एक घंटा खेलने से 400 से 600 कैलोरीज खत्म होती हैं। टेनिस हर उम्र के लोगों का खेल है। इसलिए इसे लगातार खेलने वालों में बुढ़ापे में भी बीमारियों के लक्षण कम ही देखे जाते हैं।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: