Health
पुरुषों को भाती हैं ऐसी महिला जो हों...
Bhaskar.Com Tuesday, June 30, 2009 00:26 [IST]  

ladyलंदन. कहते हैं सुंदरता देखने वाले की आंखों में होती है, किसी के आक र्षण का कोई पैमाना नहीं होता। आदमियों को पतली और चिकनी महिलाएं अधिक अच्छी लगती है। जबकि महिलाएं आदमियों में कई खूबियां तलाशती हैं।

महिला और पुरुष एक दूसरे में क्या देख कर आकर्षित होते हैं, इसी को जानने के लिए वैज्ञानिकों ने एक अध्ययन किया। शोध के अनुसार पुरुषों को छरहरी काया व चिकनी त्वचा वाली महिलाएं ज्यादा अच्छी लगती है। इसके अलावा पुरुष आकर्षक व आत्मविश्वास से भरी महिला के प्रति ज्यादा आकर्षित होते हंै। इसके साथ ही यह भी पता चला कि पुरुषों के लिए महिला की आर्थिक हैसियत आकर्षण के लिहाज से कोई विशेष मायने नहीं रखती।

वहीं महिलाओं के लिए आक र्षण के पैमाने काफ ी विस्तृत होते हैं। एक पुरुष कुछ महिलाओं को बेहद आकर्षक लगे तो जरूरी नहीं है कि वह अन्य महिलाओं को भी अच्छा लगेगा। महिलाओं के लिए शरीरिक सुंदरता के साथ ही आर्थिक स्थायित्व, व्यवहार आदि कई पैमाने काफी अहम होते हैं।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: