Other Sports
विलियम्स बहनें अंतिम आठ में
एजेंसी Tuesday, June 30, 2009 02:58 [IST]  

लंदन. पांच बार के चैंपियन रोजर फेडरर और विलियम्स बहनों (सेरेना-वीनस) ने विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में अपने छठे खिताब की ओर एक कदम और बढ़ाते हुए क्रमश: पुरुष व महिला सिंगल्स के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश कर लिया है। महिला सिंगल्स में एलेना दिमेंतिएवा, विक्टोरिया अजारेंका, ए. राद्वांस्का ने भी अंतिम आठ में जगह बना ली है।

मुकाबले से हटीं इवानोविक : 13वीं वरीयता प्राप्त सर्बिया की एना इवानोविक के मुकाबले के बीच से हटने के कारण गत चैंपियन वीनस विलियम्स का क्वार्टरफाइनल का रास्ता साफ हो गया। पहला सेट 1-6 से हार चुकीं इवानोविक जब दूसरे सेट में 1-0 की बढ़त बनाए हुए थीं, तभी उन्होंने चोट के चलते मैच छोड़ने का निर्णय लिया। तीसरी वरीयता प्राप्त वीनस का क्वार्टरफाइनल में पोलैंड की ए. राद्वांस्का से मुकाबला होगा। 11वीं वरीय राद्वांस्का ने चौथे दौर में अमेरिका की ओ. मेलानी को 6-4, 7-5 से हराया।

अजारेंका से भिड़ेंगी सेरेना : दूसरी वरीयता प्राप्त अमेरिका की सेरेना विलियम्स क्वार्टरफाइनल में आठवीं वरीय बेलारूस की विक्टोरिया अजारेंका से भिड़ेंगी। चौथे दौर के मुकाबले में सेरेना ने स्लोवाकिया की डेनियला हंतुचोवा को 6-3, 6-1 से हराया। अजारेंका ने 10वीं वरीयता प्राप्त रूस की नादिया पेत्रोवा को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। दो घंटे 45 मिनट तक चले इस मुकाबले को अजारेंका ने 7-6(5), 2-6, 6-3 से जीता।

दिमेंतिएवा-शिवोन में होगी टक्कर : महिला सिंगल्स के तीसरे क्वार्टरफाइनल में चौथी वरीयता प्राप्त एलेना दिमेंतिएवा की टक्कर इटली की फ्रांसिस्का शिवोन से होगी। रूस की दिमेंतिएवा ने हमवतन खिलाड़ी एलेना वेस्नीना को 6-1, 6-3 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। शिवोन ने 26वीं वरीयता प्राप्त फ्रांस की वर्जिनी रजानो को हराकर दिमेंतिएवा से भिड़ने का हक हासिल किया। उन्होंने रजानो को 6-2, 7-6(1) से हराया।

tennis

tennis

tennis

29tennis1_400

tennis

tennis

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: