खिलाड़ियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
एजेंसी Tuesday, June 30, 2009 09:47 [IST]  

कोलंबो. cricket गत मार्च में लाहौर में श्रीलंकाई खिलाड़ियों पर हुए आतंकवादी हमले जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने यहां के दौरे पर आई पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों की चाक चौबंद सुरक्षा के लिए सेना समेत सुरक्षा बलों की सेवाएं ली हैं।

तीन मार्च को लाहौर में श्रीलंकाई खिलाड़ियों को स्टेडियम ले जा रही बस पर हुए आतंकवादी हमले में मेहमान टीम के छह खिलाड़ी और उनके सहायक कोच जख्मी हो गए थे तथा पांच पुलिसकर्मी मारे गए थे। श्रीलंकाई टीम के प्रवक्ता चरति सेनानायके ने आश्वस्त किया है कि किसी अनहोनी से निपटने के लिए मेहमान टीम के खिलाड़ियों की पुख्ता सुरक्षा की दिशा में कडे इंतजाम किए गए हैं।

सेनानायके ने कहा पाकिस्तानी खिलाड़ियों की सुरक्षा में सौ से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात होंगे। मेहमान टीम की सुरक्षा के लिए अब तक की सर्वश्रेष्ठ व्यवस्था की है। पाकिस्तानी खिलाड़ियों को होटल से स्टेडियम तक ले जाने के लिए सुरक्षा बलों के सात वाहनों का काफिला साथ में रहेगा।

डेढ़ माह के दौरे पर रविवार को यहां पहुंची पाकिस्तानी टीम तीन टेस्ट, पांच वनडे और एक टवेंटी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। यह दौरा 12 अगस्त को समाप्त होगा।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: