पिच को समझने में गलती हुई: धोनी
एजेंसी. Tuesday, June 30, 2009 09:51 [IST]  

किंग्सटन Dhoni महेंद्रसिंह धोनी ने दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज के हाथों 8 विकेट से करारी शिकस्त के लिए अपने बल्लेबाजों की पिच के मिजाज को समझने में नाकामी को जिम्मेदार ठहराया।

धोनी ने कहा हम विकेट को भांप नहीं सके और जल्द-जल्द विकेट खो दिए जिससे टीम परेशानी में पड़ गई। आरपी सिंह के साथ नौवें विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी का जिक्र करते हुए धोनी ने कहा अगर यह भागीदारी नहीं होती तो हमारे लिए स्थिति और भी शर्मनाक हो जाती।

पहले बल्लेबाजी करने के अपने फैसले का बचाव करते हुए धोनी ने कहा हमें उम्मीद थी कि कुछ ओवरों के बाद पिच पर रन बनाना आसान हो जाएगा लेकिन हम विकेट को समझ नहीं सके । और जल्दी-जल्दी विकेट गंवा दिए।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: