अपनी शानदार वापसी से बेहद खुश रामपाल
एजेंसी. Tuesday, June 30, 2009 09:55 [IST]  

किंग्सटन Rampaul भारत के खिलाफ दूसरे वनडे में चार विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी को तहस नहस करने वाले तेज गेंदबाज रवि रामपाल ने कहा कि उन्होंने लंबे अंतराल के बाद बेहतरीन गेंदबाजी की जिसकी बदौलत मेजबान टीम ने टीम इंडिया को आठ विकेट से पराजित कर चार मैचों की श्रृंखला में एक-एक से बराबरी कर ली।

एकदिवसीय मैच में भी मेरी लय बरकरार है और मैंने अच्छी गेंदबाजी की। मैं अपने प्रदर्शन से बेहद खुश हूं। लियोनल बेकर की जगह पर टीम में शामिल किए गए रामपाल ने कहा कि उन्होंने सटीक लाइन एवं लेंथ से ¨स्वग गेंद डालने की कोशिश की जिसे खेलने के चक्कर में भारतीय बल्लेबाजों को नुकसान उठाना पड़ा।

उन्होंने कहा मेरी गेंद थोड़ी स्विंग हो रही थी इसलिए मैं उनसे तेज शॉट खेलने का इंतजार कर रहा था। चौबीस वर्षीय दाएं हाथ के इस गेंदबाज ने कहा कि मेहमान टीम के खिलाड़ियों का शार्ट पिच गेंद खेलने का बढ़िया रिकार्ड नहीं रहा है इसलिए उन्होंने मैच में कई बार ऐसी गेंदें फेंकी।

उन्होंने कहा वे शार्ट पिच गेंद खेलने में सहज महसूस नहीं कर रहे थे इसलिए मैंने आश्चर्यजनक डिलिवरी की। 34 वनडे मैच खेलने वाले रामपाल ने कहा कि वह टेस्ट मैचों के लिए बुलावे का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि वह एक आक्रामक गेंदबाज हैं जो सटीक लाइन एवं लेंथ से गेंद फेंकते हैं।

उन्होंने कहा मैं हमेशा आक्रामक गेंदबाज रहा हूं और यह बात मेरे कप्तान को भी पता है। मैंने सभी तरह के मैच खेले हैं। मैं टेस्ट मैच में खेलने का इंतजार कर रहा हूं।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: