वडोदरा.
भले ही टीम इंडिया के गेंदबाज इरफान पठान को वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं किया गया हो, लेकिन उन्होंने इस समय का भरपूर लाभ उठाया। खबर है कि वे क्लीन बोल्ड हो गए हैं और जल्द ही उनका विकेट भी गिरने वाला है।
जी हां आप बिल्कुल सही सोच रहे हैं टीम इंडिया के डिमांडबल बैचलर्स में से एक इरफान के सिर जल्द ही सेहरा सजने वाला है। इरफान अपनी छह साल पुरानी दोस्त शिवांगी देव के साथ दल्द ही विवाह बंधन में बंधने वाले हैं और इसके लिए उन्होंने अपने घरवालों को भी राजी कर लिया है।
सूत्रों के मुताबिक इरफान और शिवांगी की दोस्ती छह साल पुरानी है। दोनों की पहली मुलाकात 2003 में कैनबरा में एक अभ्यास मैच के दौरान हुई थी। शादी की तैयारियों के बारे में इरफान का कहना है कि अभी शादी में काफी वक्त है, लेकिन यह पूरे पारंपरिक तरीके से वडोदरा में ही होगी।
शिवांगी ऑस्ट्रेलिया में भारतीय राजनयिक की बेटी हैं। गौरतलब है कि इरफान-शिवांगी का यह रिश्ता पिछले साल मार्च में सुर्खियों में आया था।
संबंधित खबरें
* कौन है ये लड़की, जिसने किया इरफान को बोल्ड