कम्बख्त इश्क पर सेंसर की कैंची
पृथ्वीश गांगुली Tuesday, June 30, 2009 10:24 [IST]  

Kambaqt-ishq भले ही माइकल जैक्सन के फेमस डांस मूव ‘द क्रोच ग्रैब’ को म्यूजिक वीडियोज में न जाने कितनी बार दिखाया जा चुका हो या बॉलीवुड में भी इसकी कॉपी की जा चुकी हो, लेकिन अब जाकर सेंसर बोर्ड की नजर इस पर टेढ़ी हुई है।

सेंसर बोर्ड ने साजिद नाडियाडवाला से उनकी फिल्म ‘कम्बख्त इश्क’ में अक्षय कुमार और करीना कपूर पर फिल्माए गए एक डांस सीक्वेंस में से ऐसा ही एक दृश्य हटाने के लिए कहा है। नौ दृश्यों में काट-छांट के निर्देश के साथ इस फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट दिया गया है।

मुंबई के सेंसर बोर्ड ऑफिस के रीजनल ऑफिसर विनायक आजाद का इस बारे में कहना है, ‘मुझे लगता है कि यह संभवत: अक्षय और करीना पर फिल्माया गया टाइटिल सांग ही था, जिसमें यह आपत्तिजनक दृश्य था। हालांकि इसमें अक्षय और करीना का एक्शन ठीक था, लेकिन उनके एक साथी के दृश्य पर ऐतराज था।

हालांकि कुछ भी साफ-साफ नहीं दिखाया गया, लेकिन इसे देखकर दर्शकों को यह लग सकता था कि वह कैमरे के सामने एक खास स्टेप करते हुए अपने कमरे के निचले हिस्से की ओर देख रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘हम ऐसे दृश्यों की इजाजत नहीं दे सकते और हमने फिल्म के निर्माता तक यह बात पहुंचा दी है कि उन्हें इस दृश्य को हटाना होगा।

ऐसे एक्शन सार्वजनिक रूप से खासकर ऐसी फिल्म में नहीं दिखाए जा सकते, जिसे ‘यू’ अथवा ‘यू/ए’ सर्टिफिकेट मिला हो। इसके कुछ संवाद भी आपत्तिजनक थे, लिहाजा नौ दृश्यों में काट-छांट करने के लिए कहा गया है।’

हालांकि इस फिल्म में करीना और अमृता अरोड़ा बिकिनी में नजर आएंगी और अक्षय व बेबो पर एक किसिंग सीन भी फिल्माया गया है, लेकिन इन दृश्यों पर सेंसर बोर्ड की भृकुटियां नहीं तनीं।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: