मुंबई। बॉलीवुड की हॉट एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने समलैंगिकों के अधिकारों पर बेबाकी भरा बयान देते हुए उन्हें हक दिलाने की बात कही है। गे राइट्स एक्टीविस्ट सेलिना ने सोमवार को कहा कि बॉलीवुड भी संविधान के सेक्शन 377 में संशोधन का समर्थन करता है। इस संशोधन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। भारतीय दंड संहिता के 377 सेक्शन के अनुसार समलैंगिक होना अपराध है।
देश में कई सारे सामाजिक संगठन और लोग इसके लिए पिछले दिनों प्रदर्शन कर चुके हैं। सेलिना को भरोसा है कि पूरा बॉलीवुड उनका इस मामले में समर्थन करेगा और ज्यादा से ज्यादा लोग समलैंगिकों के हितो के लिए सामने आएंगे। सेलिना के अनुसार फिल्म इंडस्ट्री में कई सारे ऐसे लोग हैं जो समलैंगिक हैं और उनका फिल्मों में काफी बड़ा योगदान है।
लोग समलैंगिकों खुलकर समर्थन इस लिए नहीं करते क्योंकि उनके लिए कोई कानून नहीं है। अगर कानून में संशोधन हो जाता है तो समलैंगिकों के हित की रक्षा की जा सकेगी।