प्रियंका चोपड़ा ने मांगे 5 करोड़
एजेंसी. Tuesday, June 30, 2009 16:10 [IST]  

priyanka chopra सफलता इंसान को कब,कहां, कैसे क्या करवा बैठे, कोई नहीं कह सकता। अब प्रियंका को ही देख लो, अपनी सफलता पर वह इतना इतराने लगी है कि अपना पारिश्रमिक ही दोगुना कर दिया। अब भला जिसे अभी तक 3 करोड़ मिलते हों, वही 5 करोड़ मांगे, तो सोचो, सामने वाले पर क्या गुजरेगी।

प्रियंका को यशराज फिल्मस की आगामी फिल्म ‘प्यार इंपासिबल’ के लिए तीन करोड़ का पारिश्रमिक दिया गया। इससे वह सातवें आसमान पर पहुंच गई। उसने अपना मेहनताना दोगुना कर दिया। इसलिए संजय गढ़वी ने अपनी फिल्म ‘7 डेज इन पेरिस’ में लेने से इंकार कर दिया। अब उसकी जगह जेनेलिया डिसूजा और असिन से बातचीत चल रही है।

इमरान खान को हीरो के रूप में चमकाने के लिए बनने वाली इस फिल्म में पहले तो डायरेक्टर संजय गढ़वी ने कैटरीना कैफ को लेना चाहा। पर इमरान ने क्रिप्ट में कुछ फेरबदल करवा दिया, तो कैट ने फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया।

अब संजय ने प्रियंका से बात की, तो उसने इस फिल्म में काम करने के लिए 5 करोड़ रुपए मांगे। तब संजय ने प्रियंका को फिल्म में लेने का विचार त्यागते हुए जेनेलिया डिसूजा और असिन से बात शुरू कर दी। सचमुच सफलता इंसान को कभी-कभी गलत कदम उठाने के लिए विवश कर देती है।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: