ओवरडोज ने ली जान
भास्कर नेटवर्क Tuesday, June 30, 2009 17:42 [IST]  

mmपॉप किंग माइकल जैक्सन की मौत के बाद हॉलीवुड में एक बार फिर यही चर्चा है कि कलाकारों को लंबे समय तक दवाओं के उपयोग से बचना चाहिए। कलाकार दर्द, तनाव और अनिद्रा से बचने के लिए दवाएं लेते हैं लेकिन दवाएं धीरे-धीरे उनका असर कम होने लगता है। एेसी परिस्थिति में वे दवाओं का ओवरडोज लेना शुरू कर देते हैं। यही ओवरडोज एक दिन उनके लिए जहर बन जाता है।

हॉलीवुड के कई कलाकार अपनी खूबसूरती बनाए रखने और तनाव से बचने के लिए लंबे समय तक दवाओं का सहारा लेते हैं। इन्हीं दवाओं का ओवरडोज एक दिन के लिए मौत का कारण बन जाता है। इन हाई - प्रोफाइल मामलों में माइकल जैक्सन का नाम सबसे ताजा है। बताया जा रहा है कि माइकल ने दर्दनिवारक दवा का ओवरडोज ले लिया था जिसके कारण उनकी मौत हो गई।

तनाव, अनिद्रा, कर्ज और असफलताओं के कारण कलाकार जब अवसाद में घिर जाते हैं तब वे दवाओं का सहारा लेने लगते हैं।

रॉबर्ट वॉकर (32)

जन्म:13 अक्टू. 1918

मृत्यु: 28 अग. 1951

कारण : ड्रग्स का ओवरडोज।

मर्लिन मुनरो (36)

जन्म: 1 जून 1926

मृत्यु:5अगस्त 1962

कारण : नींद की गोलियां।

डोरोथी (42)

जन्म: 9 नवं. 1922

मृत्यु: 8 सितं. 1965

कारण : ड्रग्स का ओवरडोज।

एलविस प्रेस्ले (42)

जन्म: 8 जन. 1935

मृत्यु: 16 अग.1977

कारण: ड्रग्स के कारण।

एन्ना निकोल (39)

जन्म:28 नवं. 1967

मृत्यु: 8 फर. 2007

कारण : ड्रग्स और दवा के रिएक्शन से।

हीथ लेडजर (28)

जन्म: 4अप्रैल 1979

मृत्यु:22 जन. 2008

कारण : ड्रग्स के ओवरडोज से।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: