धोनी की तरह प्रतिभाशाली कप्तान हैं यूनुस
एजेंसी. Tuesday, June 30, 2009 18:02 [IST]  

लाहौर. पाक के पूर्व कप्तान आसिफ इकबाल का मानना है कि यूनुस खान भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तरह प्रतिभाशाली कप्तान हैं और पाक जैसी टीम की अगुवायी करने के लिए सबसे उपयुक्त खिलाड़ी हैं। आसिफ ने एक खेल वेबसाइट से कहा यूनुस मेरे पसंदीदा कप्तान रहे हैं।

वह धोनी की तरह प्रतिभाशाली कप्तान हैं और उनकी अगुवायी में टीम कोई भी मुकाबला जीतने का माद्दा रखती है। पाक में असाधारण प्रतिभा के धनी खिलाड़ियों की कमी नहीं है और यूनुस ने असाधारण कप्तानी की मिसाल पेश की है। 66 वर्षीय इस पूर्व ऑलराउंडर ने पाक के विश्व कप टवेंटी-20 का विजेता बनने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इस समय देश के हालात ठीक नहीं हैं।

ऐसे में यह जीत बेहद जरुरी थी। टीम की इस बड़ी उपलब्धि में शाहिद अफरीदी और कामरान अकमल जैसे खिलाड़ियों का भी अहम योगदान रहा। 20-20 विश्व कप के अभ्यास मैचों तक पाकिस्तान टीम की स्थिति ठीक नहीं थी और किसी को नहीं लग रहा था कि यह सेमीफाइनल में भी जगह बना पाएगी।

उन्होंने फाइनल मैच में तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर के शानदार प्रदर्शन की तारीफ करते हुए कहा कि यह खिलाडी लंबी रेस का घोड़ा है।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: