मुंबई। बांद्रा वर्ली सी लिंक का उद्धाटन सोनिया गांधी ने मंगलवार शाम को किया। शरद पंवार ने इसका नाम राजीव गांधी के नाम पर रखने को कहा है। मुख्यमंत्री ने उद्घाटन समारोह के दौरान ही शरद पंवार की इस मांग पर पुल का नाम राजीव गांधी के नाम पर रखने की घोषणा भी की।
समारोह शुरू होने के पहले कयास लगाए जा रहे थे कि शरद पंवार और सोनिया गांधी के बीच किसी तरह की तनातनी है और यही वजह है कि पंवार उद्धाटन के वक्स बांद्रा में नहीं थे, लेकिन बाद में पंवार और गांधी एक ही मंच पर नजर आए।
यही नहीं पंवार ने पुल का नाम राजीव गांधी के नाम पर रखने का प्रस्ताव तक रख डाला।
बांद्रा वर्ली सी लिंक से जुड़ी ज्यादा जानकारी और फोटो के लिए क्लिक करें....
सच हुआ मुंबई का ख्वाब