Health
सेक्स को सेक्स रहने दें जनाब
Bhaskar.Com Wednesday, July 01, 2009 00:22 [IST]  

sexकहीं आप सेक्स के आदी तो नहीं हैं? क्या आप या आपके साथी को सेक्स का नशा तो नहीं है? यदि आपका साथी या आप कई बार संभोग करते हैं तो इसमें चरम आनंद की अनुभूति होती है। यदि आप यह सोच रहे हैं कि क्या आप या आपका साथी सेक्स की लत से ग्रसित हैं। तो सबसे पहले एक बात साफ कर दें कि सेक्स की लत होना कोई गंभीर समस्या नहीं है।

यदि आप सेक्स संबंधों में किसी तरह का दबाव महसूस कर रहे हैं तो यह कोई लत हो सकती है। बल्कि आपकी समस्या कुछ भिन्न है। यह एक सामान्य समस्या है। जबकि सेक्स की लत का होना एक अलग और गंभीर समस्या हो सकती है। इस लत से ग्रसित व्यक्ति सेक्स को नशे के तौर पर देखता है। ये ऐसा ही है जैसे एक शराबी शराब का उपयोग अपनी अच्छी-बुरी भावनाओं की चरम परिणति के लिए करता है।

ठीक इसी तरह सेक्स का एडिक्ट व्यक्ति सेक्स का उपयोग अल्पकालिक रोमांच, उत्साह और सेक्स की उत्तेजना के लिए करता है। शराब के नशे की लत की तरह सेक्स की लत भी धीरे-धीरे खराब होती जाती है। पर इसे अपने जीवन को व्यवस्थित कर संभला जा सकता है। इसके लिए जरूरत सिर्फ चंद बातों को ध्यान में रखकर नियंत्रित व नियमित दिनचर्या की होती है।

आप पा सकते हैं निजात

वैसे देखा जाए तो इस मामले में आप किसी युवा की अपेक्षा अधिक भाग्यशाली हैं। क्योंकि आप युवावस्था को पार कर चुके हैं तो इस समस्या से आसानी से छुटकारा पा सकते हैं। जीवन में एक ऐसा बिंदु आता है जब आप इस समस्या को नियंत्रित कर सकने में सक्षम होते हैं। उदाहरण के लिए इस समस्या का कारण जीवन में संबंधों में किसी तरह की बाधा का उत्पन्न होना है जिसे बस आप अभी रोक नहीं पा रहे हैं।

ऐसी स्थिति में अंतत: पूरा जीवन अगले पड़ाव की खोज में लग जाता है। इसकी वजह से आपका काम प्रभावित होता है यहां तक कि रिश्ते सामान्य ढंग से नहीं चलते और आगे चलकर आपकी सेक्सुअल हेल्थ पर भी असर पड़ सकता है।

बचपन में घटित हुई घटनाओं का असर

जहन में सवाल उठता है कि क्यों कुछ लोग सेक्स के इतने आदी होते हैं? इसके कुछ सामान्य कारण हो सकते हैं। जैसे कि बचपन की कुछ ऐसी घटनाएं या यादें जिनसे आप पीछा छुड़ाना चाहते हैं। बचपन में पैदा हुई बुरी भावनाओं को इसके पीछे कारण माना जाता है।

सच्चे प्यार की तलाश

प्राय: ऐसे लोग चाहते हैं कि कोई उन्हें वास्तविक व सच्च प्यार करे अथवा न कि सिर्फ सेक्स। परंतु उनकी यह समस्या उनके प्रेम संबंधों को विकसित करने में बाधा उत्पन्न करती है। महिला और पुरूष दोनों ही सेक्स एडिक्ट हो सकते हैं और उनके इस व्यवहार की परिणति एक ज्वालामुखी के फटने के समान होती है। महिलाएं प्राय: एक रात बिताने भर के बारे में नहीं सोचतीं बल्कि वे विचार करती हैं कि क्यों पुरूष उनसे सिर्फ एक ही चीज चाहता है और क्यों उनके रिश्ते कभी समाप्त नहीं होते।

क्या करता है सेक्स की लत वाला इंसान

जिस किसी को सेक्स की लत होती है वह प्राय: पूरे समय सेक्स के बारे में सोचता है। मस्तिष्क में सेक्स संबंधित विचार घुमड़ते रहते हैं। एक अंजान और अति आनंद देने वाले साथी की तलाश रहती है। हर शख्स को देखने का नजरिया सिर्फ इस इच्छा की पूर्ति का होता है। सेक्स एडिक्ट महिला अपने पुरूष साथी या अंजान पुरूषों को गलत संकेत प्रेषित करती है। वह पुरूष को जताती है कि जो वह चाहता है वैसा ही होगा।

कब गंभीर हो जाती है ये समस्या

समस्या तब ज्यादा गंभीर हो जाती है जब सेक्स के आदी लोग ठीक ढंग से सेटल होने और बच्चे पैदा करने के बारे में विचार करते हैं। लेकिन ये लोग गुमनाम सेक्स के रोमांच के आदी होते हैं भले ही उनका सेक्स में भागीदार घर पर क्यों न हो। ऐसा करना अपने सेक्स भागीदार के साथ विश्वासघात के समान होता है। जो बसे बसाए घर को उजाड़ सकता है। क्योंकि ऐसे लोग अपनी लत की पूर्ति के लिए हर संभव प्रयास करते हैं।

कैसे बन रहे हैं सेक्स एडिक्ट

वर्तमान में अक्सर सुनने में आता है कि कई युवा इंटरनेट के जरिए सेक्स एडिक्ट हो रहे हैं। प्राय: पुरूष इंटरनेट पर कई घंटे गुजार कर गुमनाम सेक्स के रोमांच को बिना किसी भावनात्मक जुड़ाव के पूरा करना पसंद करते हैं। इससे वे आगे चलकर अपने घरेलू संबंधों के प्रति कुछ हद तक उदासीनता महसूस करने लगते हैं। ऐसे में आदमी का अपने साथी के प्रति आकर्षण खत्म होता चला जाता है।

इन बातों का ध्यान रखें..

- जीवन के बीते हुए समय को याद करते हुए स्वयं को व्यवस्थित करें।

- योजना बनाकर अपने काम करें।

- दोस्तों से फोन आदि का उपयोग कर बात करें।

- अश्लील साहित्य आदि से दूर रहने का प्रयास करें।

- अपने पीसी में अश्लील सामग्री को रोकने के लिए सॅाफ्टवेयर डाउनलोड करें।

- अपने साथी को अपनी समस्या बताएं क्योंकि आपका सेक्स साथी ही प्रभावी ढंग से इस समस्या से निजात दिला सकता है।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: