National
बांद्रा वर्ली सी लिंक नहीं खुलेगा समय पर
Bhaskar Correspondent Wednesday, July 01, 2009 06:59 [IST]  

मुंबई. बांद्रा वर्ली सी लिंक अब समय पर नहीं खुलेगा। सूत्रों के अनुसार पहले यह आज सुबह सात बजे आम आदमी के लिए खोला जाना था। लेकिन बाद में इसका समय बदलकर नौ बजे कर दिया गया है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि अचानक इस लिंक का समय क्यों बदल दिया गया है।

देश में पहले समुद्री पुल (सी-लिंक) का लोकार्पण मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के हाथों हुआ है। मुंबई के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों को जोड़ने वाला यह पुल पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर ‘राजीव गांधी सी-लिंक’ कहलाएगा। सी लिंक की सुरक्षा के लिए १२ सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।



संबंधित खबरें
* बांद्रा-वर्ली सी लिंक राजीव गांधी के नाम पर
* अब बांद्रा से वर्ली पहुंचिए सिर्फ 7 मिनट में

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: