मुंबई। मंगलवार को मुंबई में एनएसजी हब का शुभारंभ गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने किया। पिछले साल मुंबई में हुए 26-11 हमलों के वक्त सुरक्षाबलों के आने में हुई देरी के बाद आतंकवाद से लड़ने के लिए खास तौर पर इस सुरक्षादल को तैयार किया गया है।
मुंबई का एनएसजी हब देश का दूसरा एनएसजी हब है, इसके अलावा चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता में भी इसी तरह के एनएसजी हब बनाए गए हैं जिनका शुभारंभ बुधवार को होगा। मुंबई नेशनल सिक्यूरिटी गार्ड हब में 250 कमांडो हैं, जिनके लिए अस्थायी तौर पर बेस मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास बनाया गया है।
इन नए एनएसजी हब के जरिए किसी भी तरह की आतंकवादी घटना पर तुरंत कार्रवाई की जा सकेगी। एनएसजी ब्लैक कैट के नाम से जाना जाता है और स्पेशल एयर सर्विस के लिए खास तौर पर ट्रेंड किया गया है। मुंबई हमलों के वक्त एनएसजी के पास अपना हेलीकॉप्टर न होने की वजह से दिल्ली हब से कमांडो भेजने में देरी हुई थी।
दस घंटे बाद एनएसजी कमांडो ताज होटल पहुंच पाए थे, जबकि इस नए हब और कमांडो को हेलीकॉप्टर मिलने के बाद अब किसी भी आतंकवादी घटना के 30-60 मिनट के भीतर कार्रवाई की जा सकेगी।
एनएसजी हब के शुभारंभ की खास तस्वीरें..............








