पाक का श्रीलंका दौराः श्रीलंका क्रिकेट टीम घोषित
एजेंसी. Wednesday, July 01, 2009 14:23 [IST]  

कोलंबो. श्रीलंका ने पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के लिए कोलंबो में घोषित 15 सदस्यीय टीम में तीन नए खिलाड़ियों को जगह दी है। श्रीलंकाई चयनकताओं ने एक बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम की घोषणा की।

चयनकर्ताओं ने ऑलराउंडर एंजेलो मैथ्यू, तेज गेंदबाज सुरंगा लकमल और विकेटकीपर कौशल सिल्वा को १५ सदस्यीय टीम में शामिल किया है।

सिल्वा नियमित विकेटकीपर प्रसन्ना जयवर्धने की उंगुली में चोट के कारण टीम में जगह पाने में सफल हुए हैं। उधर मैथ्यू के टीम में शामिल होने से टीम की बल्लेबाजी क्रम में मजबूत होगी। साथ ही इससे मेजबान टीम को तीसरे तेज गेंदबाज का विकल्प भी मिल जाएगा, लेकिन तेज गेंदबाज दिलहारा फर्नाडो को टीम में जगह नहीं मिल पाई है। उनकी जगह धमिका प्रसाद को शामिल किया गया है।

श्रीलंका टीम : कुमार संगकारा, म¨लडा वर्नपुरा, थरंगा पाराविताना, माहेला जयवर्धने, तिलन समरवीरा, तिलकरत्ने दिलशान, एंजेलो मैथ्यू , चामरा कापूगेदरा, मुथैया मुरलीधरन, अजंता मेंडिस, तिलन तुषारा, नुआन कुलशेकरा,धमिका प्रसाद, कौशल सिल्वा व सुंरगा लकमल ।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: