25 अक्टूबर से शुरू होगा ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा
एजेंसी. Wednesday, July 01, 2009 14:44 [IST]  

मुंबई. बीसीसीआई ने बुधवार को हुई एक बैठक में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के भारत दौरे का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच यह श्रृंखला 25 अक्टूबर से शुरू होगी और 11 नवंबर तक चलेगी।

इस दौरान दोनों टीमें सात एक दिवसीय मैच खेलेंगी। गौरतलब है कि बीसीसीआई ने मैच के स्थानों की घोषणा पहले ही कर दी थी। यह सातों मैच गोवाहटी, दिल्ली, मुंबई, मोहली, हैदराबाद, नागपुर व जयपुर में खेले जाएंगे। सभी मैच दिन में ही होंगे।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: