कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हुए नगर निगम चुनावों में तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस गठबंधन ने लेफ्ट को करारी शिकस्त दी है। लोकसभा चुनाव के बाद अब नगर निगम चुनाव में हार लेफ्ट के लिए बड़ा झटका है। शुरूआती नतीजों में तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस गठबंधन को 16 सीटों पर बढ़त मिली है वहीं लेफ्ट केवल तीन सीटों पर बढ़त बना पाया है।