स्मिथ बने 'बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर'
एजेंसी. Wednesday, July 01, 2009 16:25 [IST]  

smithजोहांसबर्ग. साउथ अफ्रीका क्रिकेट बोर्ड ने टीम के कप्तान ग्राम स्मिथ को वर्ष 2009 का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर और बेस्ट क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना है। मंगलवार शाम हुए एक रंगारंग कार्यक्रम में एसएसी (साउथ अफ्रीका क्रिकेट) ने कई अवॉर्ड्स की घोषणा की।

इस पुरस्कार समारोह में स्मिथ के अलावा जेपी ड्यूमिनी को वर्ष 2009 सर्वश्रेष्ठ टी-20 क्रिकेटर और एबीडी विलियर्स को एक दिवसीय क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।

 

ड्यूमिनी को यह अवॉर्ड द. अफ्रीका के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी जॉन्टी रूड्स ने दिया।

द. अफ्रीका के युवा खिलाड़ी वॉन डी मर्वे को साल 2009 का सर्वश्रेष्ठ न्यूकमर क्रिकेटर के अवॉर्ड से नवाजा गया। गौरतलब है कि मर्वे ने एक ऑफ स्पिनर के तौर पर अपना करियर शुरू किया है और वे अफ्रीका क्रिकेट टीम की ओर से इस समय बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

इसके अलावा ड्यूमिनी ने भी आईपीएल में मुंबई इंडियंस की ओर से बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: