मेरे जीवन में कोई और पुरुष नहीं: लारा
एजेंसी. Wednesday, July 01, 2009 17:23 [IST]  

lara dutta अभिनेत्री लारा दत्ता और डिनो मोरिया के बीच पूरी तरह से ब्रेकअप हो गया है। दूसरी ओर केजी दोरजी के साथ भी उनकी लीव इन रिलेशनशिप खत्म हो गई है। अब वे दोनों अलग-अलग हैं।

इसके बाद लारा कहती हैं कि केली के बाद मेरे जीवन में कोई दूसरा नहीं आया है। यदि आएगा तो उसे मैं छिपाऊंगी नहीं, बल्कि ढिंढोरा पीट-पीट कर बताऊंगी। लारा का मानना है कि डिनो मेरे अच्छे मित्र हैं, साथ ही प्रेम एक अलग ही वस्तु है। इन दिनों मेरे जीवन में कोई पुरुष नहीं है।

केली से अपने संबंधों के ब्रेकअप के बारे में लारा कहती है कि पूरे 9 साल तक हम साथ-साथ रहे। इसके बाद हमारे संबंध आगे बढ़ें, इसके लिए कुछ नहीं बचा था। इन संबंधों पर पूर्ण विराम लगने के बाद मेरे जीवन में कोई पुरुष नहीं आया है। वैसे डिनो मोरिया के साथ मेरे संबंधों पर मीडिया ने काफी कुछ लिखा है।

कहा जाता है कि जब इन दोनों ने अपने संबंधों पर खुले रूप में कुछ कहना चाहा, इसके पहले ही संबंधों पर ब्रेक लग गया। इन संबंधों पर लारा दार्शनिक अंदाज में कहती है कि इन संबंधों पर प्राकृतिक रूप से अंत आने के बाद मैंने एक व्यक्ति (केली) को छोड़कर दूसरे व्यक्ति (डिनो मोरिया) के साथ नहीं जुड़ी थी। ऐसा कोई करता है भला? केवल टाइमपास के लिए संबंध बनाने में मुझे दिलचस्पी नहीं है और न ही इसके लिए मेरे पास टाइम है।

यदि मैं सचमुच किसी के प्रेम में हूं, तो इसे मैं कभी नहीं छिपाऊंगी, जिस समय मुझे लगेगा कि यह व्यक्ति मेरी भावनाओं को समझता है और मुझे भी समझना चाहता है, तो उसे मैं पूरा सम्मान दूंगी। इसका यह अर्थ कदापि नहीं कि जिसके साथ मैं पार्टियों में दिखाई दूं, अथवा डिनर में जाऊं, तो मैं उससे प्यार करती हूं।

डिनो का नाम लिए बिना वह कहती है कि कुछ लोगों के साथ मित्रता होती है, पर प्यार एक अलग ही चीज है। यहां मैं यह स्पष्ट कर दूं कि इन दिनों मेरे जीवन में कोई पुरुष नहीं है। जब भी मेरे जीवन में कोई ब्वायफ्रेंड आएगा, मैं उसकी घोषणा ढिंढोरा पीटकर करुंगी।

अंत में हताश होकर कहती है कि हम 9 साल तक साथ-साथ थे। इस दौरान हम दोनों ने एक-दूसरे को भरपूर जाना और समझा। जब हमें लगा कि हमारे बीच कुछ भी नहीं बचा, तो हमने अलग होने का फैसला कर लिया।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: