लंदन. ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ के स्टार देव पटेल और फ्रीडा पिंटो के अफेयर की खबरों ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। इन्हें पिछले दिनों फिलाडेल्फिया में डिनर करते देखा गया।
देव वहां अपनी नई फिल्म ‘द लास्ट एयरबैंडर’ की शूटिंग और फ्रीडा मॉडलिंग व फिल्मों के सिलसिले में वहां गई हैं।
‘द सन’ की रिपोर्ट के मुताबिक उन्हें फिलाडेल्फिया में आखिरकार साथ वक्त बिताने का मौका मिल ही गया। इन दोनों के रोमांस की खबरें ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ की रिलीज के बाद से ही आनी शुरू हो गई थीं।
फ्रीडा के पूर्व मंगेतर रोहन एंटायो ने अपना और फ्रीडा का रिश्ता टूटने के लिए देव को जिम्मेदार ठहराया। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, ‘मैं नहीं जानता कि उनका कोई सैक्सुअल रिलेशनशिप है या नहीं लेकिन जब मेरा उनसे सामना होगा तो मैं उनसे बहुत कुछ कहना चाहता हूं।
मैं जहां कहीं भी जाता हूं,बिलबोर्डस पर उनकी ही तस्वीरें देखता हूं जिससे मेरा दिल टूट जाता है।’