साल 2009 को छह महीने बीत चुके हैं। इन छह महीनों में हमने बहुत कुछ देखा। आइए नज़र डालते हैं अपने बॉलीवुड पर और देखते हैं की इस दौरान बॉलीवुड की कौन-कौन सी पॉपुलर कोंट्रोवर्सी मीडिया में छाई रही।
1. शाइनी आहूजा- बॉलीवुड कोंट्रोवर्सी की बात आते ही जो नाम सबसे पहले आता है वो है शाइनी आहूजा का। अपने घर में काम करने वाली नौकरानी का रेप करने के आरोप में शाइनी बहुत बुरी तरह फंस गए हैं। और अब जबकि उनका आरोप फोरेंसिक प्रमाणों द्वारा सिद्ध हो गया, उनकी परेशानियां और बढ़ती नज़र आ रही हैं।

2. करीना-प्रियंका विवाद- अब बॉलीवुड की बात हो और झगडों की बात न हो, ऐसा तो हो नहीं सकता। ऐसे ही लेटेस्ट झगडे में करीना और प्रियंका की कैट फाइट देखने को मिली। करीना का आरोप कि प्रियंका अपनी फिल्म 'कमीने' को प्रमोट करने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल कर रही हैं। इस पर प्रियंका का जोरदार पलटवार कि उन्हें अपनी फिल्म को प्रमोट करने के लिए किसी की ज़रूरत नहीं। क्योंकि उनके पास इम्तियाज़ अली जैसा डायरेक्टर, शाहिद जैसा ऐक्टर और खुद उनकी दोस्ताना और फैशन जैसी हिट फिल्में हैं तो करीना को कौन पूछना चाहेगा।

3. अक्षय और उनकी पैंट- लेविस फैशन शो के दौरान अक्षय ने ट्विंकल से अपनी पैंट क्या खुलवाई, उनकी तो जेल जाने की ही नौबत आ गई। अब उन्हें क्या पता कि उनका यह स्टंट लोगों को पसंद नहीं आएगा। आखिरकार उन्हें माफी मांगनी ही पड़ी।

4. जन गण मन- राम गोपाल वर्मा भी अपनी फिल्म रण के इस गाने के लिए बहुत दिनों तक मीडिया में छाए रहे। राष्ट्रीय गान से छेड़छाड़ करने के लिए उन्हें काफी सफाई भी देनी पडी।
5. ऋतिक- बारबरा किस- फिल्म काइट्स में ऋतिक और बारबरा मोरी के 'पैशनेट' किस की खबरें और इस पर सुज़ेन की नाराजगी के किस्से बार बार सुनने को मिले। ऊपर से बारबरा के बयान कि वो बहुत जल्दी प्यार में पड़ जाती हैं, ने इस मसालेदार खबर को और भी मज़ेदार बना दिया।

6. नील-जॉन हुए न्यूड- फिल्म न्यू यार्क के दोनों कलाकारों, नील और जॉन, के फिल्म में न्यूड सीन पर कई खबरें सुनने को मिली। पर जब दोनों एक्टर्स के पास हो ऐसी 'हॉट' बॉडी, तो फिर दिखाने से कोई परहेज क्यों....

7. करीना की सेक्सी बिकनी- टशन के बाद करीना ने फिर कमबख्त इश्क में बिकनी शॉट दिया है। इस शॉट पर उनके परिवार की आपत्तियों, सैफ की नाराजगी को लेकर कई बातें बनाई जाती रही।
