रणवीर की अक्षय को टक्कर
एजेंसी. Wednesday, July 01, 2009 18:19 [IST]  

akshay-ranbir अगर नई पीढ़ी के नायकों की बात की जाए, तो जेहन में सिर्फ दो ही नाम आते हैं। पहला रणवीर कपूर का और दूसरा इमरान खान का। दोनों अभी चंद फिल्म पुराने हैं, लेकिन लोकप्रियता और फिल्मों के चयन के मामले में स्थापित कलाकारों को टक्कर देने लगे हैं।

अब देखिए न, रणवीर ने तो सीधे-सीधे अक्षय कुमार को ही टक्कर दे दी। यह टक्कर उन्होंने कैटरीना कैफ के साथ फिल्में करने के रूप में दी है। अभी ज्यादा वक्त नहीं बीता जब इंडस्ट्री में अक्षय-कैटरीना की जोड़ी हॉट करार दी जाने लगी थी। यहां तक कि अक्षय और दीपिका स्टारर ‘चांदनी चौक टू चाइना’ की बॉक्स ऑफिस नाकामी के बाद इस बाबत कुछ आवाजें भी उठीं।

इसके बाद यह सुनने में आया कि कैटरीना भी ‘युवराज’ की असफलता के बाद अक्षय के साथ फिर जोड़ी बनाने को लेकर उत्सुक हैं। अब इसी संदर्भ में अक्षय रणवीर कपूर से मात खा गए हैं। गौरतलब है कि रणवीर कैटरीना के साथ ‘राजनीति’ और ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’ तो कर ही रहे हैं, इसके अलावा यह जोड़ी तीन और फिल्मों में दिखाई पड़ेगी।

इसे देखते हुए इंडस्ट्री को लग रहा है कि उन्हें एक सुपरहिट जोड़ी बहुत जल्द मिलने वाली है। संभवत: इस जोड़ी के भविष्य को भांपकर ही इंडस्ट्री के तमाम निर्माता-निर्देशकों ने इन्हें साइन करने की मुहिम सी छेड़ दी है। वैसे यह वक्त ही बता पाएगा कि ये जोड़ी वास्तव में धमाल मचा पाती है या नहीं! लेकिन इतना तय है कि रणवीर अक्षय को कड़ी टक्कर देने में लग गए हैं।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: