एजबस्टन इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज केविन पीटरसन ने कहा है कि मेजबान बल्लेबाज आस्ट्रेलिया की गेंदबाजी आक्रमण का सामना करने में सक्षम है। हमारे पास कई विश्व स्तरीय बल्लेबाज हैं। पीटरसन ने कहा कि वान के संन्यास लेने से टीम को कई मायनों में स्थायित्व मिलेगा।
खासकर उनके उत्तराधिकारी एंड्रयू स्ट्रॉस को इससे काफी मदद मिलेगी जो कि इस समय काफी अच्छी कप्तानी कर रहे हैं। वान अगर टीम में होते तो हो सकता है कि स्ट्रॉस को निर्णय लेने में परेशानी होती।
वान के न होने से रवि बोपारा को भी टीम में अपनी जगह पक्की लगेगी और उनके खेल में निखार आएगा।