किंगस्टन. वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ बाकी बचे दो वनडे मैचों के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। मेजबान चयनकर्ताओं ने सोमवार को एक बैठक में पहले दो वनडे मैचों की तेरह सदस्यीय टीम में कोई परिवर्तन नहीं किया है।
चार वनडे मैचों की सीरीज में अभी दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर है। जमैका के ऑलराउंडर डेविड बर्नार्ड को एकबार फिर तेज गेंदबाज डैरेन सैेमी पर तरजीह दी गई है। बर्नार्ड ने भारत के खिलाफ खेले पहले वनडे में ५क् रन देकर एक विकेट झटका था जबकि दूसरे वनडे में उन्हें कोई विकेट नहीं मिल पाया था।
बर्नार्ड ने अबतक पांच टेस्ट और 23 वनडे मैच खेले हैं। मेजबान वेस्टइंडीज और भारत के बीच तीन जुलाई को तीसरा वनडे और पांच जुलाई को चौथा और आखिरी वनडे खेला जाएगा। ये दोनों ही मैच सेंट लूसिया में खेले जाएंगे।
वेस्टइंडीज टीम घोषित
क्रिस गेल कप्तान, दिनेश रामदीन, लिनोल बेकर, डैरेन ब्रावो, डवेन ब्रावो, सुलेमान बेन,डेविड बर्नार्ड, एस. चंद्रपाल, नर¨सह देवनारायण, रूनाको मोर्टन, रवि रामपाल, रामनरेश सरवन और जेरोम टेलर।