Health
अधिक सेक्स से नहीं होती नपुंसकता
Bhaskar.Com Thursday, July 02, 2009 00:04 [IST]  

sexमेलबोर्न. सेक्स को लेकर लोगों में कई तरह की भ्रांतियां देखने को मिलती है। इनमें सबसे ज्यादा होती है प्रजनन संबंधी भ्रांतियां। अक्सर हमें लोगों से यह सुनने को मिल जाता है कि अधिक सेक्स करेंगे तो नपुंसक हो जाएंगे या फिर सप्ताह के अमुक दिन करें तो बच्चे होने की संभावना बढ़ जाएगी। लेकिन सेक्स और प्रजनन के संबंध में डॉक्टरों का कुछ और ही कहना है।

एक नए शोध के अनुसार हर रोज सेक्स करने से पुरुषों की प्रजनन शक्ति बढ़ती है और इससे उनके शुक्राणु की गुणवत्ता भी अच्छी होती है। इसी कारण जो युगल रोज सेक्स करते हैं उनके बच्चे होने की संभावना ज्यादा होती है। डॉक्टरों का कहना है कि रोज सेक्स करने से शुक्राणु बाहर निकलते हैं, जिससे शुक्राणु के डीएनए में होने वाली क्षति कम होती है।

कुछ लोगों का मानना है कि रोज सेक्स करने से टेस्टीस यानि वृषण से शुक्राणु लगातार निकलते हैं, जिससे सिमेन में शुक्राणुओं की संख्या कम जाती है। इसपर डॉक्टरों का कहना है कि प्रतिदिन सेक्स करने से टेस्टीस ज्यादा शुक्राणु उत्पन्न करने के लिए उत्तेजित होता है, जिससे वीर्य में शुक्राणुओं की संख्या बढ़ जाती है। गर्भधान के लिए स्वस्थ्य शुक्राणु और उच्च वीर्य काउंट जरूरी होता है।

कैसे किया शोध

सेक्स और प्रजनन के बीच के संबंध को जानने के लिए ऑस्ट्रेलिया के डॉक्टरो ने 118 लोगों पर शोध किया। अपने शोध में डॉक्टरों ने पाया कि जो लोग सप्ताह में एक बार या उससे कम सेक्स करते हैं उनके शुक्राणु के डीएनए ज्यादा क्षतिग्रस्त रहते है। डॉक्टरों ने जब इन 118 लोगों के एक सप्ताह तक नियमित सेक्स करने के बाद जांच की तो पता चला की 81 फीसदी लोगों में क्षतिग्रस्त शुक्राणु ओं की संख्या में 12 फीसदी तक कमी हो गई।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: