National
रिपोर्ट में हुआ साबित, किया था गैंग रेप
भास्कर नेटवर्क Thursday, July 02, 2009 00:35 [IST]  

गांधीनगर/सूरत. सूरत में एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले तीनों आरोपियों की वीडियो क्लिपें फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की जांच में उन्हीं की पाई गई हैं। इसके अलावा इन तीनों की डीएनए रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है।

सूत्रों के अनुसार जांच में पाया गया कि शाहिद सैयद, तारिक सैयद व अबु बकर से जब्त वीडियो क्लिपों में कोई एडिटिंग नहीं की गई है। आरोपियों की नाकरे टेस्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है। गैंग रेप की इन वीडियो क्लिपों और नाकरे टेस्ट की प्राथमिक जांच रिपोर्ट को एफएसएल अधिकारियों ने सूरत क्राइम ब्रांच को सौंप दिया है, जिसकी पुष्टि सूरत के पुलिस आयुक्त शिवानंद झा और क्राइम ब्रांच के एसपी सुभाष त्रिवेदी ने की है।

उधर, इस मामले में गिरफ्तार शाहिद के सोमालिया और पाकिस्तान में संपर्क होने के चौंकाने वाले तथ्य उजागर हुए हैं। शाहिद ने दोनों देशों में छह फोन किए हैं। शाहिद के पास ऐसी सुविधा थी, जिससे कि उसके मोबाइल के फोन नंबर नहीं प्रदर्शित होते थे।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: