अहमदाबाद. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन (एनआईडी) के गांधीनगर स्थित कैंपस में रैगिंग का नया मामला सामने आने से सनसनी व्याप्त है। मामले में सात छात्रों पर 20 छात्रों की रैगिंग लेने का आरोप है। रैगिंग की पूरी रिकॉर्डिग एक सीनियर छात्र ने की है। इस घटना की ऑडियो सीडी भी बनाई गई है। एक छात्रा के साथ रैगिंग के मामले में हाल ही में एनआईडी के छात्र को सस्पेंड किया गया था।