लंदन/लॉस एंजिलिस. माइकल जैक्सन की मौत के बाद नया विवाद छिड़ गया है। एक ब्रिटिश अखबार ने कहा है कि जैक्सन अपने दोनों बड़े बच्चों के जैविक पिता नहीं थे और न ही उनकी पूर्व पत्नी डेबी रोवे इन बच्चों की जैविक मां है। हालांकि डेबी ने खबर को मनगढ़ंत बताया है। अखबार ने जैक्सन की एक पूर्व नर्स के हवाले से लिखा है, ‘उसने माइकल के बच्चों को अपनी कोख में पाला था। इसके शुक्राणु न तो माइकल के थे और न ही अंडाणु डेबी के।’जैक्सन के पुराने मित्र व म्यूजिक प्रोड्यूसर क्विंसी जोन्स जैक्सन के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होना चाहते हैं। उनका कहना है कि जैक्सन की मौत का सदमा उनके लिए बर्दाश्त से बाहर है।
बच्चें का भविष्य सुरक्षित कर गए जैक्सन
माइकल जैक्सन ने दिवालिया होने की स्थिति में अपने तीनों बच्चों का भविष्य सुरक्षित रखने के लिए करीब 200 अप्रसारित गीत उनके नाम कर दिए थे। इन गीतों के कलेक्शन की कीमत करोड़ों डॉलर में आंकी जा रही है। जैक्सन के जीवनी लेखक इयान हालपेरिन के हवाले से मीडिया रिपोर्टे में कहा गया है कि जैक्सन की यह गुप्त संपत्ति उनके बच्चों प्रिंस माइकल (12), पेरिस कैथरीन (11) और प्रिंस माइकल-2 (7) के नाम संरक्षित ट्रस्ट के कोष का हिस्सा है। इस राशि को ऋणदाता हाथ भी नहीं लगा सकते हैं। मौत के वक्त जैक्सन पर 50 करोड़ डॉलर कर्ज था। हालपेरिन लिखित जीवनी ‘द फाइनल इयर्स ऑफ माइकल जैक्सन’ का प्रकाशन अभी बाकी है।
संबंधित खबरें
* जैक्सन की वसीयत में मां, बच्चों के नाम संपत्ति
* जैक्सन के शरीर पर थे हजारों छेद, पेट में दवाएं
* माइकल जैक्सन के शव का फिर से पोस्ट मार्टम
* और गहराता जा रहा है जैक्सन की मौत पर रहस्य
* रहस्य में घिरा रहा माइकल जैक्सन का व्यक्तित्व
* जैक्सन का यादगार भारत दौरा
* जैक्सन का शव परिवार को सौंपा गया
* .... तो क्या मॉरफीन के कारण हुई जैक्सन की मौत ?
* सोनाली बेंद्रे ने उतारी थी माइकल जैक्सन की आरती
* क्या करेंगे जैक्सन के बच्चे?