Other Sports
भूपति-नोल्स हारे...कुछ खास तस्वीरें
Bhaskar Correspondent Thursday, July 02, 2009 06:23 [IST]  

विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ी महेश भूपति का सफर बुधवार को थम गया। पुरुष डबल्स क्वार्टरफाइनल में भूपति-मार्क नोल्स (बहामास) की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी को डिक नॉर्मन-वेस्ले मूडी ने मैराथन मुकाबले में 7-6(11-9), 4-6, 7-6(9-7), 5-7 6-4 से हराया। बेल्जियम के नॉर्मन व दक्षिण अफ्रीका के मूडी ने यह मुकाबला 3 घंटे 37 मिनट में जीता। भूपति-नोल्स ने मैच में 15 ‘एस’ लगाने के साथ 17 बेजा गलतियां भी कीं। जबकि, नॉर्मन-मूडी ने उनसे ज्यादा 23 ‘एस’ लगाए और सिर्फ 8 बेजा गलतियां कीं। विजेता जोड़ी का सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त अमेरिकी ब्रायन बंधुओं (बॉब-माइक) से मुकाबला होगा।

इससे पहले, एक अन्य क्वार्टरफाइनल में जेम्स ब्लैक-मर्डी फिश की अमेरिकी जोड़ी ने स्वीडन के साइमन एस्पेलिन व ऑस्ट्रेलिया के पॉल हेनली को हराकर अंतिम चार में जगह बना ली। उन्होंने यह मुकाबला 7-6(5), 6-4, 7-6(5) से जीता। सेमीफाइनल में उनका मुकाबला कनाडा के डेनियल नेस्टर व सर्बिया के नेनाद जिमोंजिक की दूसरी वरीय जोड़ी से होगा।

tennis

tennis

tennis

tennis

tennis

tennis

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: