करीना कपूर की काफी समय से यह ख्वाहिश थी कि वह एक्शन फिल्म में काम करे। उनकी इस हसरत को पूरा करने का जिम्मा सैफ ने लिया है। अपनी होम प्रोडक्शन फिल्म ‘एजेंट विनोद’ में सैफ स्वयं को भारतीय जासूस की भूमिका में हैं, तो करीना ने पाकिस्तानी जासूस की भूमिका निभाई है। फिल्म में सैफ-करीना पर कई फाइट सीन हैं।
करीना कपूर की इच्छा थी कि वह भी हालीवुड अभिनेत्री एंजलिना जोली की तरह ‘लारा क्रोफट, तोम्ब राइडर’ जैसी एक्शन फिल्मों में काम करे। उनकी इच्छा अब पूरी होगी, सैफ की होम प्रोडक्शन फिल्म ‘एजेंट विनोद’से। इस फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन कर रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार इस फिल्म में ऐसे खतरनाक स्टंट एक्शन सीन हैं, जो अब तक किसी भारतीय फिल्म में नहीं दिखाए गए हैं। इस फिल्म के लिए अब करीना जुट गई हैं, अपने-आप को तैयार करने में। अपनी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए वह पूरी तरह से खुद को फिट करना चाहती हैं।
1977 में ‘एजेंट विनोद’ के नाम से राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म आई थी। जिसमें महेंद्र संधू और रेहाना सुल्तान ने मुख्य भूमिका निभाई थी। सैफ ने इस नाम का अधिकार राजश्री प्रोडक्शन से ले लिया है। इस संबंध में सैफ का कहना है कि इस फिल्म का मूल फिल्म के साथ कोई संबंध नहीं है।
इस फिल्म में करीना वह सब-कुछ करती दिखाई देंगी, जो मैं करने वाला हूं। सैफ कहते हैं कि यह सच है कि इस फिल्म का निर्माता मैं हूं, पर इस फिल्म के लिए करीना ने भी कई सुझाव दिए हैं। क्या भविष्य में सैफ-करीना साथ मिलकर फिल्म का निर्माण करेंगे? इसके जवाब में सैफ केवल मुस्कराकर रह गए।