फ्रांस में बुर्का पहनने पर पाबंदी लगाने की सिफारिश करने के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया करते हुए ब्रिटेन के एक मौलवी ने सरकोजी की पत्नी कार्ला ब्रूनी को वेश्या कह डाला।
मौलवी अंजम चौधरी ने एक वेबसाइट पर लेख में कहा है कि ब्रूनी पश्चिमी समाज की उस छवि का प्रतिनिधित्व करती हैं, जहां महिला के साथ सैक्स वस्तु की तरह व्यवहार किया जाता है।
सरकोजी ने कहा था कि फ्रांस में ब्रुका पहनने का स्वागत नहीं किया जा सकता है। उनके इस बयान पर दुनियाभर में मुस्लिम समुदाय के लोग उनकी आलोचना कर रहे हैं।