National
जरनैल को नौकरी से निकाला
एजेंसी Thursday, July 02, 2009 15:58 [IST]  

jarnailनई दिल्ली। गृहमंत्री चिदंबरम पर जूता फेंकने वाले पत्रकार जरनैल सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है। जरनैल सिंह से प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया का कार्ड वापस लेकर नौकरी से निकाल दिया गया है।

सिख विरोधी दंगो पर टाइटलर को क्लीन चिट करने के मामले पर आम चुनाव के दौरान चिदंबरम की पत्रकार वार्ता में एक हिंदी अखबार के पत्रकार जरनैल सिंह ने उन पर जूता फेंक दिया था। 7 मई को हुई इस घटना के बाद अखबार ने जरनैल को शोकॉज नोटिस देकर अखबार में इस घटना की निंदा भी छापी थी।

जरनैल के अनुसार अखबार ने चुनाव के बाद उससे इस्तीफा देने को कहा था, जिस पर वह राजी नहीं हुए तो उन्हें बर्खास्त कर दिया। चिदंबरम ने इस घटना के बाद जरनैल सिंह पर कोई कार्रवाई नहीं करते हुए उसे माफ कर दिया था।



संबंधित खबरें
* कार्टून ऑफ द डे - जूता स्पेशल
* टाइटलर- सज्जन का टिकट कटा, जूता पड़ा भारी
* जरनैल सिंह को नौकरी की पेशकश
* जरनैल को दो लाख का इनाम
* जैदी और जनरैल - जूता और जुनून
* गृहमंत्री चिदंबरम पर पत्रकार ने फेंका जूता
* बुश पर जूता फेंकने वाले को तीन साल की जेल

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: