इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रावलपिंडी में रक्षा विभाग के कर्मचारियों को ले जा रही एक बस पर फिदायीन हमले में 6 लोगों की मौत हो गई। पाकिस्तान का सेना का प्रमुख सेंटर रावलपिंडी में है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार फिदायीन मोटरसाइकल पर सवार होकर आए और बस पर हमला कर दिया।