नई दिल्ली। जयललिता ने आईटी मंत्री ए राजा ने मद्रास हाईकोर्ट के जज रघुपति पर जमानत के लिए दबाव डालने का आरोप लगाया है। हाईकोर्ट जज ने 29 जून को खुलासा किया था कि केंद्रीय मंत्री ने डॉ. कृष्णमूर्ती और उनके बेटे श्रीधर को जमानत देने के लिए दबाव डाला है।
जयललिता ने अपने टीवी चैनल जया टीवी के माध्ययम से यह आरोप केंद्रीय आईटी मंत्री ए राजा पर लगाया है। मंत्री ए राजा ने इस आरोप का खंडन करते हुए कहा है कि जयललिता पहले भी उन पर कई तरह के आरोप लगाती रही हैं और सभी आरोप बेबुनियाद हैं।