लॉस एंजिलिस. अपनी मौत से कुछ माह पहले इस्लाम स्वीकार कर चुके ‘किंग ऑफ पॉप’ माइकल जैक्सन के परिजन उनका अंतिम संस्कार मुस्लिम रीति से करने पर विचार कर रहे हैं। जैक्सन परिवार के एक नजदीकी सूत्र के हवाले से अमेरिकी मीडिया ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
सूत्र के मुताबिक, ‘परिजन जैक्सन को मुस्लिम रीति से इसलिए दफनाना चाहते हैं, क्योंकि संभवत: माइकल जैक्सन की भी यही इच्छा रही होगी।’ सूत्र ने बताया कि इसके लिए जैक्सन के भाई जेरमैन परिजनों को मुस्लिम रीति से अवगत करा रहे हैं। बताया जाता है कि माइकल जैक्सन ने पिछले वर्ष नवंबर में धर्म परिवर्तन किया था और अपना नाम मिखाइल रख लिया था।
नेवरलैंड रैंच में मैमोरियल सर्विस रद्द
जैक्सन परिवार ने बुधवार रात (भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह) एक बयान जारी कर नेवरलैंड रैंच में मैमोरियल सर्विस रद्द करने तथा जैक्सन को वहां नहीं दफनाए जाने की सूचना दी। बयान के अनुसार जैक्सन की एक सार्वजनिक मेमोरियल सर्विस पर विचार किया जा रहा है।
जरूरत से ज्यादा कवरेज
हर तीन में से दो अमेरिकी मानते हैं कि माइकल जैक्सन को मीडिया में जरूरत से ज्यादा कवरेज दिया जा रहा है। पेव रिसर्च सेंटर द्वारा 26 से 29 जून के बीच 1000 लोगों में किए गए एक सर्वे में 64 फीसदी लोगों ने जैक्सन की अचानक हुई मौत के बाद इस घटना से संबंधित मीडिया कवरेज को जरूरत से ज्यादा और 29 फीसदी लोगों ने सही मात्रा में बताया। जबकि तीन फीसदी लोग और ज्यादा कवरेज की इच्छा रखते थे।
संबंधित खबरें
* जैक्सन के बच्चों का ‘पिता’ कौन?
* जैक्सन की वसीयत में मां, बच्चों के नाम संपत्ति
* जैक्सन के शरीर पर थे हजारों छेद, पेट में दवाएं
* माइकल जैक्सन के शव का फिर से पोस्ट मार्टम
* और गहराता जा रहा है जैक्सन की मौत पर रहस्य
* रहस्य में घिरा रहा माइकल जैक्सन का व्यक्तित्व
* जैक्सन का यादगार भारत दौरा
* जैक्सन का शव परिवार को सौंपा गया
* .... तो क्या मॉरफीन के कारण हुई जैक्सन की मौत ?
* सोनाली बेंद्रे ने उतारी थी माइकल जैक्सन की आरती
* क्या करेंगे जैक्सन के बच्चे?
* जैक्सन को हैवी डोज देने वाला डॉक्टर गायब
* अलविदा जैक्सन : चांद पर चलने वाला सितारा सो गया
* पॉप किंग माइकल जैक्सन की हार्ट अटैक से मौत
* मास्क से बाहर आए माइकल के बच्चे
* माइकल का डर
* माइकल जैक्सन रहेंगे भूतों की गुफाओं के पास
* माइकल के साथ अदनान की लिफ्ट
* स्किन इंफैक्शन से पीड़ित हैं माइकल जैक्सन
* जब माइकल क्लार्क ने पकड़ा कैटिच का गला