Indore
बस-ट्रक भिड़ंत, एक मृत
भास्कर संवाददाता Friday, July 03, 2009 03:42 [IST]  

इंदौर. इंदौर से भोपाल जा रही बस गुरुवार दोपहर मांगल्या बायपास चौराहे पर ट्रक से टक्कर के बाद डिवाइडर पर चढ़ गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दस यात्री घायल हो गए। दोपहर करीब 12.30 बजे बस एमपी-04 एचबी-9374 इंदौर से भोपाल जा रही थी। मांगल्या बायपास चौराहा (सेंट्रल पाइंट) पर विपरीत दिशा से आ रहा ट्रक एमपी-09 केए-5196 जैसे ही मुड़ा, बस चालक गति कंट्रोल नहीं कर पाया और बस ट्रक से जा भिड़ी।

बस की गति इतनी ज्यादा थी कि टक्कर के बाद वह डिवाइडर पर चढ़ गई और उसके पहिये भी निकल गए। ट्रक आगे से क्षतिग्रस्त हो गया। खबर मिलते ही मांगल्या चौकी से एसआई यूआर बामन दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भेजा। इनमें नंदलाल पिता बालमुकुंद सोनी निवासी आष्टा, दिलीप पिता बनवारी नरेंद्रनगर (भोपाल), देविका पिता शेर बहादुर निवासी जावरा कंपाउंड, महेंद्र पिता हरिनाथ यादव निवासी कैलोद कांकड़, ज्योति पति रवींद्र जैन निवासी गंगादेवीनगर, एसके खुराना पिता नारायण खुराना निवासी स्कीम 54, लक्ष्मीनारायण पिता शंकरलाल तावड़े निवासी स्कीम 71 तथा संतोष पिता चक्र बहादुर निवासी जावरा कंपाउंड को एमवायएच लाया गया। इनमें दोपहर करीब 2.30 बजे नंदलाल की मौत हो गई। हादसे के अन्य घायल रुचिका पति श्याम धामोरी निवासी न्यू जूनियर एमआईजी, बजरंगनगर, निधि पति अनिल यादव जगन्नाथ की चाल, वैशाली पति दत्तात्रेय निवासी नंदानगर को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: