कुरुक्षेत्र. न कोई टैक्स लगे और न ही किराया बढ़े, रेल बजट ऐसा हो, जिससे आम आदमी सुकून महसूस करें। इस तरह की राय रेल बजट को लेकर कुरुक्षेत्र के विधायकों की है। थानेसर विधायक रमेश गुप्ता कहते हैं कि तीन जुलाई को पेश होना वाला रेल बजट ऐसा होना चाहिए, जिसमे न तो कोई टैक्स बढ़े और न ही कोई अतिरिक्त भार। आम आदमी की सुविधा ही हम लोग चाहते हैं।
बजट आम आदमी के लिए कल्याणकारी हो और उन्हें पूरी सुविधाएं मिलें, लोगों को कोई स्टेशन पर पूरी सफाई हो और यहां मालवा एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, स्वराज एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें जो नहीं थमतीं, वे थमनी चाहिए। कुरुक्षेत्र पर्यटन नगरी है, यहां देश के विभिन्न राज्यों से पर्यटक आते हैं, इसलिए यहां सुविधाएं मिलनी चाहिए, उन्होंने सीएम के माध्यम से ये मांग सरकार से की है।
शाहाबाद विधायक केएल शर्मा कहते हैं कि रेलवे बजट आम आदमी के लिए कल्याणकारी हो और उन्हें पूरी सुविधाएं मिलें, इस तरह का रेल बजट होना चाहिए। बाकी कांग्रेस सरकार में आम आदमी के बारे में ही सोचा जाता है। इसी तरह विधायक व कृषि मंत्री हरमोहिंद्र सिंह चठ्ठा ने कहा कि जनता की सुविधा ही हमारी प्राथमिकता है, हम चाहते हैं कि रेल बजट आम आदमी के अनुरूप हो और उन्हें सुकून महसूस हो।