अनिल के निशाने पर गोविंदा
एजेंसी. Friday, July 03, 2009 10:26 [IST]  

govinda चर्चा है कि अनिल कपूर के प्रोडक्शन की फिल्म ‘शॉर्टकट- द कॉन इज ऑन’ में गोविंदा पर निशाना साधा गया है। सेट पर लेट आने के लिए विख्यात गोविंदा के अंदाज को अरशद वारसी रुपहले परदे पर पेश करते नजर आएंगे। इसमें अरशद को भड़कीले कपड़ों और नखरीले शख्स के तौर पर पेश होंगे।

फिल्म से जुड़े सूत्र के मुताबिक, ‘आप जब गोविंदा के बारे में सोचते हैं, तो जेहन में कॉमेडी उभरती है। लेकिन इसके साथ ही एक ऐसे शख्स की छवि भी उभरती है, जो सेट पर समय पर नहीं पहुंचता है और जो भी मन में आए कह देता है और भड़कीले कपड़े पहनता है।

यही वजह है कि अधिकांश निर्माता गोविंदा के साथ काम करने से पहले दस बार सोचते हैं। इसी वजह से अरशद के इस किरदार को गोविंदा से जोड़कर देखा जा रहा है। फिल्म में अरशद राजू नामक एक अभिनेता बने हैं।

उसी पात्र के लिए अरशद ने कुछ अलग हटकर करने की कोशिश की है, जिसमें कुछ टच गोविंदा की रियल लाइफ का आ गया है।’ हालांकि निर्माता कंपनी इस बात को प्रचारित नहीं करना चाहती है। उसे लगता है कि इससे गोविंदा आहत हो सकते हैं।

Bookmark and Share


अपने विचार यहां लिखें:
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: